मुरादाबाद, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले का गंगाजल से जलाभिषेक करने एवं देवों की नगरी हरिद्वार में प्रवाहित गंगा नदी से जल एवं कावड़ लाने के लिए भोले के भक्तों ने हरिद्वार के लिए रविवार को प्रस्थान किया। यहां से रवाना होने वाले भक्तों का परिजनों ने आरती के साथ तिलक किया। इसके उपरांत सभी भक्त भगवान भोले की जय जयकार करते हुए सुरजन नगर गांधी स्मारक महाविद्यालय मार्ग पर स्थित माता चामुंडा देवी के मंदिर पर पहुंचे। यहां पर भक्तों ने सामूहिक रूप से माता चामुंडा देवी के चरण स्पर्श कर, प्रसाद चढ़कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पर परिजनों के चरण स्पर्श करने के उपरांत भक्तों का जत्था नगर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.