अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के बीच बुधवार को भी पूरे दिन क्षेत्र से शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं हरिद्वार से कांवड़ियों के वापस लौटने का क्रम भी शुरू हो गया है। गौरतलब है कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा जबकि बीती दो फरवरी से फाल्गुन कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। बीते कई दिनों से जिले की सीमा से होकर आसपास अन्य जिलों के शिवभक्त रोडवेज बस व निजी वाहनों से हरिद्वार की ओर कूच रहे हैं। बुधवार को भी अमरोहा डिपो से हरिद्वार के लिए बस सेवा संचालित रही, काफी संख्या में नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से शिवभक्त हरिद्वार के लिए रवाना हुए। वहीं हरिद्वार से कांवड़ियों के वापस लौटने का क्रम भी शुरू हो गया है। अमरोहा-बिजनौर मार्ग के अलावा नेशनल हाईवे पर हर-हर महादेव, बोल बम के जयक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.