हरिद्वार, मार्च 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। संत मंडल आश्रम के श्रीमहंत और महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज ने कहा कि सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर भवसागर पार जाने वाली नैया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सुख और दुख दोनों ही आते हैं, लेकिन राम नाम की महिमा और राम नाम का गुणगान ही जीवन को संतोष प्रदान कर सकता है। यह बातें उन्होंने आयोजित समागम में कही। खड़खड़ी स्थित संत मंडल आश्रम में गुरुदेव गुरु भगवान 1008 जगदीश मुनि महाराज के 14वें निर्वाण दिवस के अवसर पर संत समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत समागम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में किया गया हरि भजन कभी निष्फल नहीं होता। उन्होंने कहा कि गुरु का सच्चा मार्गदर्शन भक्तों के मानव जीवन को सार्थक कर देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.