हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। साथ ही धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सिडकुल की कंपनी में काम करती है। उसके पति का निधन हो चुका है। सहदेवपुर निवासी रजत पुत्र सतपाल उसे परेशान करता था। बीते रविवार दोपहर पीड़िता बाजार गई थी। इसी दौरान रजत उसे किसी बहाने अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.