हरिद्वार, फरवरी 17 -- लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कार्मिकों का कार्य बहिष्कार 12वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को उन्होंने 18 फरवरी को शासन के अफसरों का घेराव करने की भी चेतावनी दी। दूसरी ओर, इस कार्य बहिष्कार के चलते सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि मिनिस्टीरियल कार्मिकों के परस्पर स्थानांतरण और समयबद्ध प्रमोशन के मामले बेवजह लंबित रखे जा रहे हैं। खंड कार्यकारिणी अध्यक्ष शांतिलाल रघुवंशी ने बताया कि मिनिस्टीरियल कार्मिकों के नियुक्ति अधिकारी अधीक्षण अभियंता होते हैं, जबकि अनुमोदन अधिकारी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता स्तर-2 के बाद एक स्तर ऊपर मुख्य अभियंता (स्तर-1) अधिष्ठान मुख्यालय होते हैं। तबादला कानून के अनुसार, मुख्य अभियं...