हरिद्वार, जून 10 -- धर्मनगरी में मंगलवार को गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा। उमस, धूप की तपिश और बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को धर्मनगरी में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को पूरा दिन गर्मी का अहसास बना रहा। दिन में बढ़ती भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान के दो डिग्री सेल्स...