हरिद्वार, जनवरी 31 -- समाजसेवी सुनील सेठी ने पंजाबी समाज को संगठित करने की दिशा में पहल करते हुए नए संगठन के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन का उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित न होकर सबकी आवाज बनना होना चाहिए। शनिवार को प्रेस को जारी बयान में सेठी ने बताया कि सिख गुरुओं ने हमेशा सर्वधर्म समभाव और मानव सेवा का संदेश दिया। आज भी देशभर में पंजाबी समाज सेवा भाव से काम कर रहा है। समाजसेवियों को एक मंच पर लाकर संगठन की नींव रखी जाएगी, जिसमें सभी विचारधाराओं के लोग शामिल होंगे। इस संगठन को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन की रूपरेखा तैयार की जा रही है और इसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...