हरिद्वार, सितम्बर 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर विधायक मदन कौशिक और महापौर किरन जैसल ने शहर के व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री का संदेश लिखित पत्र सौंपा। इस अवसर पर व्यापारियों का स्वागत भी किया गया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि 22 सितंबर से लागू नई जीएसटी रिफॉर्म्स देशवासियों के लिए त्योहारों का बड़ा उपहार है। इन सुधारों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और लघु उद्योग सभी लाभान्वित होंगे। अब मुख्य रूप से केवल दो ही स्लैब रहेंगे और हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी को शून्य कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.