हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- शिवालिक नगर स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में पूर्व केंद्रीय सशस्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी हुई। अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने बताया कि 8 अक्तूबर को देहरादून में सीजीएचएस निदेशक से मुलाकात कर हरिद्वार में एक डिस्पेंसरी स्थापित करने और हरिद्वार व रुड़की में एक-एक निजी अस्पताल को पैनल में शामिल करने पर चर्चा होगी। सचिव राजीव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र बाबू पुष्कर ने की। संगोष्ठी में सुभाष कपूर, राजकुमार रवि, एसडी. शर्मा, गिरीश प्रसाद, बाबूराम, जय प्रकाश, मामचंद, कपिल शर्मा, बलविंदर शर्मा, रनवीर सिंह, प्रवीर सिंह, मातवर सिंह, हरिमोहन, देव प्रकाश, विरेंद्र सिंह और तार प्रसाद जैसे सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.