हरिद्वार, जनवरी 4 -- हरिद्वार में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज छह जनवरी से होने जा रहा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल बहादराबाद के अनुसार, यह आयोजन आठ जनवरी तक गुरुकुल कांगड़ी विवि स्थित दयानंद स्टेडियम में होगा। इसके तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, वॉलीबॉल और पिट्टू जैसे खेल होंगे। छह जनवरी को अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग और सात जनवरी को अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे पहुंचें, ताकि खेलों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.