हरिद्वार, दिसम्बर 26 -- गुरु नानक देव घाट समिति ने चार साहिबजादों की शहादत की स्मृति में नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान गुरु नानक स्कूल बीएचईएल और संस्कार शाला के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शुक्रवार को प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया से नगर कीर्तन प्रारंभ होकर चंद्राचार्य चौक और गोविंद घाट होकर वापस गुरु नानक देव घाट पहुंचा। यहां संगत ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया। कई जगह लोगों ने फूल बरसाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। दूसरी ओर, ललतारौ पुल स्थित समता आश्रम के बाहर आश्रम संचालकों ने दूध वितरण किया। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक सहित बाबा पंडत, सूबा सिंह ढिल्लो, हरमोहन सिंह, उज्जल सिंह सेठी, सतपाल सिंह चौहान, अनूप सिंह सिद्धू, नवनीश मोहन, जसकरण सिंह, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह, अवतार सिंह, परमिंदर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.