नई दिल्ली, मार्च 10 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में होली 2025 से पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हरिद्वार के ज्वालापुर में एक घर के अंदर बड़ी संख्या में बम फूटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची। बम का फटना इतना जोरदार था कि घक का लिंटर तक गिर गया। बम फटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अब हर ऐंगल से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी जांच करने के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है पाक माह-ए-रमजान के मौके पर लड़का शहरी और इफ्तार के समय फोड़ता बम था। बम फटने की वजह से बुरी तरह से घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम बुरी तरह से घायल लड़के का इलाज कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बम फटने की वजह से लड़का गंभीर रूप से घायल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.