नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल, संवाददाता : हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिले के सलीमपुर में ग्राम सभा की भूमि पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने राज्य सरकार से मामले की जांच कर अगली तिथि तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है। अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। मामले के अनुसार, जिला हरिद्वार के सलीमपुर निवासी रोबिन कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि ग्राम सभा की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इस भूमि पर खेल का मैदान, जोहड़ व खत्ते स्थित हैं। जो कि एक सार्वजनिक भूमि है। जब से इस पर अतिक्रमण हुआ है, तब से अतिक्रमणकारी उन्हें इसे सार्वजनिक कार्यों के लिये उपयोग नहीं करने दे रहे हैं। न ही खेल मैदान में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.