हरिद्वार, मार्च 19 -- क्षेत्र में बुधवार को गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ हुआ जो 23 मार्च तक चलेगा। यह बाजार सामुदायिक केंद्र, फेस-1, शिवालिक नगर में लगाया गया है। भारत सरकार के सहायक निदेशक नलिन राय ने बताया कि इसमें पूरे भारतवर्ष से आए हस्तशिल्पियों द्वारा अपने उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। बाजार में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिनमें फिरोजाबाद से कांच का सामान, मुरादाबाद से पीतल का सामान, मधुबनी पेंटिंग, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा से क्रॉकरी आइटम, राजस्थानी जूतियां, हाथरस की ज्वेलरी आइटम आदि शामिल हैं। इस बाजार का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को पूरे भारत के हस्तशिल्प से रूबरू कराना और हस्तशिल्पियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक अच्छा माध्यम प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.