हरिद्वार, दिसम्बर 23 -- क्रिसमस को लेकर शहर के बाजार में रौनक चरम पर है। ईसा मसीह के जन्मोत्सव की खुशी में लोग सजावट के साथ उपहार की खरीदारी में जुटे हैं। बता दें कि हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे पर्व मनाता जाता है। देवपुरा चौक, सेंट मैरी स्कूल और नेहरू युवा केंद्र के पास स्थित चर्च में प्रार्थनाओं की तैयारी जारी है। घर-आंगन और चर्च को सजाने के लिए ईसाई समाज के लोग क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की ड्रेस, लाइटें और गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। बाजार में क्रिसमस-ट्री 50 से 1500 रुपये, सांता ड्रेस 1000 से 2500 रुपये और दाढ़ी-मूंछ 100 रुपये तक बिक रही है। फुल साइज गिफ्ट बॉक्स 2500 से 3000 रुपये में मिल रहे हैं। दुकानदार ओम पाहवा बताते हैं कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस पर अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदार वंशज वर्मा के अनुसार, इन दिनों गिफ्ट पैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.