हरिद्वार, जनवरी 28 -- हरिद्वार में बुधवार से राष्ट्रीय खेल शुरू हो रहे हैं। इसमें देशभर के 840 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 468 पुरुष और 372 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे पहले कबड्डी के मैच योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेंगे। इसमें 192 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें 96 पुरुष और 96 ही महिला खिलाड़ी हैं। अगले हॉकी खेल 4 से 13 फरवरी तक चलेंगे। इसमें 360 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 180 महिला और 180 पुरुष खिलाड़ी हैं। 10 फरवरी को तीसरा खेल कुश्ती का शुरू होगा, यह खेल भी योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद स्टेडियम में ही खेला जाएगा, जो 13 फरवरी को समाप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.