हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार। पदोन्नति आदेश के तहत हरिद्वार पुलिस को 10 नए निरीक्षक मिले हैं। आदेश में प्रदेशभर के कुल 57 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें से 10 अधिकारी वर्तमान में हरिद्वार जनपद में कार्यरत हैं। शनिवार सांय एसएसपी कैंप कार्यालय में आयोजित एक सादे व गरिमामयी समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने नव पदोनन्नत अधिकारियों जहांगीर अली,वीरेन्द्र चन्द्र रमोला,नरेश कुमार,सुभाष चन्द्र,चित्रगुप्त,नरेश सिंह,केदार सिंह,प्रदीप सिंह,मनोहर सिंह,विनोद प्रसाद को स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला व एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.