देहरादून, फरवरी 21 -- हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंच गए है। गुरुकुल हैलीपेड पर अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सीसीआर भवन में कुंभ मेले के 34 कार्यों के 234 करोड़ के बजट का शिलान्यास किया। 2027 कुंभ मेले की हाईलेवल समीक्षा बैठक में सीएम धामी पहुंच गए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेलाधिकारी सोनिका समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...