हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राज्य स्तरीय महिला अनुसूचित जाति हॉकी प्रतियोगिता का खिताब हरिद्वार की टीम ने अपने नाम कर लिया। देहरादून की टीम उपविजेता बनी, जबकि हल्द्वानी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में मंगलवार को स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत राज्य स्तरीय महिला (9 ए साइड) अनुसूचित जाति हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल और हार्डलाइन मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। जिसमें हरिद्वार ने 6-0 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं इससे पहले तीसरे स्थान के लिए नैनीताल और हल्द्वानी के बीच हार्ड लाइन मैच खेला गया। इसमें हल्द्वानी ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, भाजपा नेता समीर आर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.