अमरोहा, मार्च 30 -- पत्नी व बेटे के संग हरिद्वार जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल युवक की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी 30 वर्षीय केशपाल पुत्र राम मूर्ति गांव के आठ आदमियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। केशपाल की बाइक पर पत्नी पूनम तथा पुत्र सौरभ सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक रविवार सुबह 5 बजे बिजनौर व चांदपुर के बीच पहुंची कि सामने से आ रहा अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में केशपाल, पत्नी पूनम व बेटा सौरभ बुरी तरह घायल हो गए। साथियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से केशपाल की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया। रविवार दोपहर मेरठ ले जाते समय केशपाल की मौत हो गई। घायल पत्नी और बेटे का निजी अस्पताल में उपचार चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.