हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महंत का गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बुधवार को हरिद्वार पहुंची लुधियाना पंजाब पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रोहित गिरी पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि एक साल पहले उन्होंने चंडी देवी के महंत रोहित गिरी से हवन कराया था। तब महिला की जान पहचान महंत से हुई थी। आरोप है कि महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी। आरोप है कि रोहित गिरी अक्सर महिला को व्हाट्सऐप पर अलग-अलग नंबरों से कॉल करते थे। 14 मार्च को महंत लुधियाना आए और महिला को फोन किया। महिला के अनुसार महंत उसे कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और छेड़छाड़ ...