हरिद्वार, जून 23 -- केंद्रीय औषधि माणक नियंत्रण संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले की 13 दवाई कंपनियों के दवा सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। केंद्र और राज्य लैब की जांच में सिडकुल की एक नामी कंपनी की एलबेंडाजोल आईपी 400 एमजी टैबलेट का सैंपल भी फेल मिला है। पेन किलर, एंटीबायोटिक सहित 20 से अधिक दवा के सैंपल जांच में नॉट स्टैंडर्ड क्वालिटी पाए गए हैं। औषधि निरीक्षक अनिता भारती ने सोमवार को बताया कि जिले की 13 दवा कंपनियों के सैंपल केंद्रीय औषधि माणक नियंत्रण संगठन के जारी आंकड़ों के अनुसार गैर मानक गुणवत्ता के मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.