देहरादून, नवम्बर 20 -- हरिद्वार में एक साल की मासूम बच्ची की सांस की नली में मूंगफली का दाना फंसने से उसकी जान पर बन आई। हरिद्वार एवं ऋषिकेश के छह अस्पतालों में मां बच्ची को लेकर भटकती रही, लेकिन इलाज नहीं मिल सका। दून अस्पताल में रात दो बजे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर मूंगफली का दाना निकाल जान बचाई। दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि हरिद्वार निवासी महिला जूही की एक वर्षीय बेटी ने मंगलवार को शाम करीब सात बजे मूंगफली का दाना निगल लिया। मां को सांस में तकलीफ का पता चला तो आनन-फानन में परिजन मेला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर असमर्थता जताई गई तो परिजन चार अन्य निजी अस्पतालों में लेकर गए। यहां भी इलाज नहीं मिल पाया तो वापस मेला अस्पताल पहुंचे और वहां से एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन आईसीयू बेड नहीं होने की बात कहकर वहां...