पीलीभीत, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्र से पूर्व ही मां पूर्णागिरि के भक्तों का रेला बसों के अलावा ट्रेनों भी दिख रहा है। दूसरी तरफ पैदल हरिद्धार से जल लेकर आने वालों का सिलसिला भी दिखने लगा है। दरअसल चैती कांवड़ के अंर्तगत भक्तों का दगड़ा हरिद्धार से पीलीभीत पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन पर आकर भोले के भक्तों ने मां पूर्णागिरि के जयकारे लगा कर आस्था उत्साह और इस धार्मिक प्रयोजन की उमंगे दोगुनी कर दीं। इन दिनों पीलीभीत से टनकपुर को जाने वाली यहां की नियमित ट्रेनों के अलावा मथुरा टनकपुर, दिल्ली टनकपुर और सिंगरौली शक्तिनगर टनकपुर की ट्रेनों के अलावा तीन जोड़ मेला स्पेशल संचालित हैं। सभी ट्रेनों में भीड़ हैं। हांलाकि मेला स्पेशल संचालित किए जाने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। पर लोग त्रिवेणी एक्सप्रेस में अधिकाधिक सफर करना उपयुक्त मान रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.