बगहा, अगस्त 25 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। सीमावर्ती देश नेपाल में महिलाओं के द्वारा भाद्र शुक्ल तृतीया के दिन मनाए जाने वाली हरितालिका तीज पर्व को लेकर सीमावर्ती सुस्ता तथा त्रिवेणी गांवपालिका में तैयारी जोरों शोरों पर है। इस वर्ष हरितालिका तीज पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। तीज पर्व को लेकर सीमावर्ती सुस्ता तथा त्रिवेणी गांव पालिका के गांव घर में एक हफ्ता पूर्व से ही महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नाच गान का कार्यक्रम किया जा रहा है। रविवार को सुस्ता गांव पालिका के द्वारा महिलाओं के महान पर्व तीज के अवसर पर नृत्य गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने तीज के लिए बनाए गए गीतों को गाते हुए सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं के नृत्य गान को देख दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा कार्यक्रम में आई सभी मह...