आगरा, अगस्त 17 -- जन्माष्टमी पर कस्बा रुनकता के रेणुका धाम पर दंगल का आयोजन किया गया। आखिरी 51 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा के पहलवानों ने भाग लिया। आखिरी कुश्ती 51 हजार रुपए की अंकित पहलवान मथुरा व भारत पहलवान गजोली (राजस्थान) के बीच कड़े व रोमांचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबर राशि व सेला से सम्मानित किया। वहीं कुंडौल के पहलवान श्यामवीर सिंह व हाथरस के पहलवान भारत केसरी हरिकेश ने बिना लड़े जीत दर्ज की। दंगल से पहले लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। प्रथम कन्हैया द्वितीय आर्यन व नितिन बघेल रुनकता तृतीय स्थान पर रहे। रोशन पहलवान व पूरन पहलवान रेफरी रहे। दंगल का आयोजन पूर्व सरपंच ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। कमेटी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.