बक्सर, जून 4 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के सरैया गांव मे मां काली की वार्षिक पूजा की पूर्व संध्या पर 12 घंटे के हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में बड़कागांव, बैरिया, डिहरिया, लहना, सरैया एवं बहुआरा गांव की कीर्तन मंडलियों ने हिन्दी, भोजपुरी गीतों के लय में गायकी कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कीर्तन कार्यक्रम में पंचायत सहित आस-पास के पंचायतों के समाजसेवी एवं हरिकीर्तन प्रेमी पहुंचे। वहीं, सदर विधायक मुन्ना तिवारी व पूर्व मंत्री संतोष निराला भी शामिल हुए। हरिकीर्तन संपन्न होने के बाद ग्रामीणों ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व बीडीसी टुना मिश्रा, शत्रुघ्न मिश्रा, मनोज पाण्डेय, नकुल मिश्रा, अमित पाण्डेय व कुनु मिश्रा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...