मेरठ, जुलाई 4 -- गुरुवार को साकेत स्थित अमेरिकन किड्स में हिंदी साहित्य अकादमी ने पद्मश्री कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कवि डॉ. हरिओम पंवार ने कवि सुरेंद्र दुबे की यादें साझा की। कहा कि उन्होंने अपना बहुत पुराना साहित्यिक साथी खो दिया है। कवि डा. प्रवीण शुक्ल ने भी उनके साथ जुड़ी अपनी यादों का वर्णन किया। कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर ने कहा कि स्व. सुरेंद्र दुबे का विशेष स्नेह आशीर्वाद के रूप में हमेशा मिलता रहा है जिससे अब उन्हें वंचित रहना पड़ेगा। सभा का संचालन करते हुए कवि सौरभ जैन सुमन ने कहा के पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय संरक्षक थे। कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता और कवयित्री कोमल रस्तौगी ने उनके सानिध्य को याद किया। इस दौरान कवि ओमकार गुलशन, ईश्वर चन्द्र गम्भीर, सत्यपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.