लातेहार, मार्च 19 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह जविप्र दुकान के डीलरों को करीब 15 महीने के हरा कार्ड के राशन वितरण का कमीशन और भाड़ा नहीं मिला है। ऐसे में डीलरों को राशन उठाव और उसका वितरण करने में काफी दिक्कत हो रही है। राशन वितरण का कमीशन और भाड़े की राशि कब तक उन्हें भुगतान होगा,यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। डीलरों में इसे लेकर काफी मायूसी है। जविप्र डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद,डीलर मुरारी लाल और शिव कुमार जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2024 से लेकर अब तक हरा कार्ड के राशन वितरण का कमीशन और वाहनों का भाड़ा बाकी चल रहा है। जबकि कमीशन और भाड़ा राशि भुगतान के लिए विभागीय स्तर पर रिपोर्ट भेज दी गई है। सबसे ज्यादा उन डीलरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है,जिन्हें राशन उठाव करने के बाद करीब 30 से 40 किलोमीटर दूर जविप्र दुकानों में राशन को वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.