हाजीपुर, जुलाई 15 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सावन की पहली सोमवारी को सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के शिवालय और मठ मंदिर हरहर महादेव, बोलबम व ओम नमः शिवाय के पवित्र मंत्रों से गूंज उठा। जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए शिवालयों व मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने भगवान शिव को रुद्राभिषेक, पंचामृताभिषेक, दुग्धाभिषेक भी किया। ओम नमः शिवाय, बोल बम और हर हर महादेव के जय घोष से पूरा इलाका गुंजायमान होता रहा। सहदेई प्रखंड क्षेत्र के शेखोपुर,बाजितपुर पंच मंदिर, सहदेई बाजार के स्टेशन चौक स्थित महापंच मंदिर,बिहजादी शिव मंदिर,तोई मठ के बाबा बालनाथ, सहरिया, सुल्तानपुर,मुरौवतपुर, नयागांव, देसरी प्रखंड क्षेत्र के तैयवप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.