मोतिहारी, दिसम्बर 5 -- हरसिद्धि । भाजपा प्रदेश कार्यालय ने हरसिद्धि विधान सभा क्षेत्र के तीन नेताओं को आगामी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी निष्कासन पत्र के साथ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हरसिद्धि के भाजपा विधायक कृष्णनंदन पासवान ने दी है। पत्र भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने अपने पत्रांक 955/25 दिनांक 5 दिसंबर 2025 से जारी किया है। जिसमें उल्लेख लिया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी गतिविधि के विरोध में काम करने व अनुशासनहीनता के आरोप में हरसिद्धि के कंछेदवा निवासी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेश सिंह, हरसिद्धि निवासी व अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि विश्वकर्मा एवम सपही निवासी व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगजीवन पासवान को निस्कासित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.