मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- तुरकौलिया। हरसिद्धि विधानसभा सीट से जन सुराज ने अवधेश राम को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की औपचारिक घोषणा के बाद अवधेश राम ने आज शुक्रवार को बैरिया बाजार स्थित एक होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। अवधेश राम ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है। हम हर घर तक जन सुराज के मुद्दे, विचार और संकल्प लेकर जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव, महासचिव पप्पू मश्रिा, विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया अभय शर्मा, चंदेश्वर प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.