नई दिल्ली, जनवरी 15 -- विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के आठवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स (UPW) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MIW) को 7 विकेट से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मैच में यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। हालांकि मुंबई ने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन यूपी की टीम ने इसे 18.1 ओवरों में ही मात्र 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत धीमी रही, जब सलामी बल्लेबाज गुणांलन कमलिनी केवल 5 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनीं। इसके बाद नट साइवर-ब्रंट ने मोर्चा संभाला और 65 रनों (43 गेंद, 9 चौके, 1 ...