बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र के रानीपोखर बाबूडीह से वाहन चोरों ने दिनदहाड़े बाइक संख्या जेएच09एजे9631 चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई। जिसमें दो आरोपी युवक को दोपहिया चोरी कर फरार होते देखा जा सकता है। वाहन मालिक मुकेश कुमार के लिखित शिकायत पर हरला पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है। कुछ दिन पहले ही टाउन सर्किल की पुलिस सिटी डीएसपी आलोक रंजन के निर्देशन में टीम वर्क करते हुए दो आरोपी के साथ चोरी का 45 दोपहिया बरामद किया था। ताजा घटनाक्रम में पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिया के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.