मधुबनी, मार्च 25 -- हरलाखी (मधुबनी), एक संवाददाता। हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में युवक धनवीर मुखिया (35) की निर्ममता से हत्या कर दी है। बदमाशों ने उसकी आंख फोड़ दी है। गुप्तांग पर भी जख्म के निशान हैं। धनवीर फुलहर के शनिचर मुखिया का पुत्र था। अवैध संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह गांव के गेहूं खेत में नग्न अवस्था में उसका शव मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी, बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकान्त भारती व सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थल से पुलिस ने युवक की पैंट, गमछा, चप्पल, बेल्ट व मोबाइल का बैक कवर आदि बरामद किया है। मृतक का मोबाइल गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने साहरघाट से एक महिला को उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.