मधुबनी, फरवरी 28 -- हरलाखी,एक संवाददाता। फुलहर गांव निवासी स्व सूर्यदेव शुक्ला के 28 वर्षीय पुत्र गिरिजा प्रसाद शुक्ला की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला एकमात्र सदस्य था। करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतक के घर मे वृद्ध मां के अलावे पत्नी व दो बच्चे हैं। जानकारी देते हुए मृतक के चाचा सह पंसस यमुना प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतक रांची के एक कंपनी में काम करता था। जहां वो पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। बुधवार की सुबह आवास से कंपनी के लिए निकला तो एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे ठोकर मार दी, उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उन्हें कंपनी वालों ने दी है। इसके बाद कंपनी ने ही गाड़ी बुक कर शव को गांव भेज दिया। गुरुवार की सुबह शव पहुंचते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.