रांची, सितम्बर 24 -- रांची, संवाददाता। अरगोड़ा-हरमू मार्ग पर 10 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के आरोप में जेल में बंद अपर बाजार निवासी आरोपी आदर्श राज उर्फ मोहित राज ने जमानत की गुहार लगाते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर सुनवाई पूजा अवकाश के बाद होगी। निचली अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका दो बार खारिज कर चुकी है। निचली अदालत 13 अगस्त और 4 सितंबर को जमानत देने से इनकार किया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचा है। सड़क हादसे में एक महिला और दो बच्चियों की कुचलने से मौत हो गई थी। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। हादसे के बाद एसयूवी (फॉर्च्यूनर) चालक आदर्श राज को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, तब से वह जेल में है। घटना को लेकर चालक के खिलाफ अरगोड़ा थाना में हत्या, साक्ष्य मिटाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.