रांची, मई 30 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। रेवोल्यूशन स्पोर्ट्स के तत्वावधान में मैकलुस्कीगंज में आयोजित समर कप 2025 अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हरमू यूथ और कदमा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें हरमू यूथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 रन से जीत दर्ज की। हरमू यूथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। आयुष राज ने 37 और रिशु राज ने 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में कदमा की ओर से आशुतोष ने 3 विकेट मात्र 14 रन देकर चटकाए जबकि रुद्र मुखी ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में कदमा क्रिकेट क्लब की टीम 16.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। शिवम् ने 17 और आर्यन दत्ता ने 15 रन बनाए। हरमू यूथ की ओर से रयान भगत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.