नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बांग्लादेश ने बुधवार को श्रीलंका को कोलंबो में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती। मैच के दौरान बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन ने कोलंबे के आर प्रेमदास स्टेडियम में मेहमान गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। मेहदी हसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान 4 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। हरभजन सिंह ने टी20 विश्व कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में दो मेडन के साथ 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। कोलंबो में आरपीएस में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड वानिंदू हसरंगा के नाम है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.