विकासनगर, सितम्बर 6 -- हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान और पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने अवस्थापना विकास निधि, राज्य वित्त से स्वीकृत 531.31 लाख के कार्यों का शुभारंभ किया। इसके तहत विभिन्न वार्डों में कई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से अधिकांश कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। निर्माण कार्यों के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका हरबर्टपुर में कोई भी सड़क ऐसी नहीं होगी, जिस पर चलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने बताया कि अवस्थापना विकान, राज्य वित्त से पालिका के सभी वार्डों में 81 सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृति हुई है। इसके तहत शुक्रवार को निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.