विकासनगर, मार्च 19 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। हरबर्टपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 327.21 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। जल्द ही पालिका इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजेगी। पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने बुधवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान से मिलकर डीपीआर को शासन स्तर पर स्वीकृत कराने के लिए संस्तुति प्रदान करने का आग्रह किया। दरअसल, हरबर्टपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड की सुविधा नहीं है। जिससे पालिका को कूड़े के निस्तारण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड न होने से कूड़े के ढेर सड़क और खाली प्लाटों में पड़े रहते हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पालिका को ढकरानी में जमीन स्थानानांतरित हुई है। लेकिन अभी तक यहां ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बन पाया है। अब पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 327.21 लाख की डीपीआर तैयार कर ली है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.