विकासनगर, अगस्त 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर हरबर्टपुर में भाजपाइयों ने और विकासनगर में नगर पालिका कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगा यात्रा देशभक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान रही। भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून के अंर्तगत हरबर्टपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष हरबर्टपुर राहुल शर्मा के नेतृत्व में बस स्टैंड उत्तराखंड परिवहन देहरादून रोड से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर हरबर्टपुर चौक से विकासनगर रोड, पांवटा रोड होते हुए सहारनपुर रोड स्थित मिलन पैलेस वेडिंग प्वाइंट में समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष नगर पालिका नीरू देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.