छपरा, फरवरी 14 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। अंचलक्षेत्र के हरपुर में शनिवार को शौच गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक गांव का ही कृष्णा साह का 15 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार बताया जाता है। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। इधर, सूचना पर पहुंची बनियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि किशोर शौच के लिए नदी किनारे गया था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर के सदस्य किशोर को खोजते हुए शाम को नदी की ओर गए। वहां शव को नदी में उपलाते हुए देखा गया। ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में उसे बाहर निकाला गया। अंदेशा जताया जाता है कि शौच के दौरान ही किशोर का पैर फिसल गया होगा और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी होगी। घट...