छपरा, फरवरी 18 -- 8- लहलादपुर के हरपुरकोठी गांव में काली मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु लहलादपुर, एक संवाददाता। हरपुरकोठी गांव में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत मां की पुनर्स्थापना को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु हुई और जनता बाजार के बाबा ढोढ़नाथ मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल बैंड बाजा, हाथी, घोड़ा और ऊंट आकर्षण के केंद्र बने रहे। इससे गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्...