बिहारशरीफ, अक्टूबर 10 -- कई अधिकारियों का हुआ आगमन, कारखाना का होगा विस्तार हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में रेलवे बोर्ड के एडिशल मेंबर ऑफ प्रोडक्शन यूनिट के कई अधिकारियों का आगमन हुआ। नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के एएमपीयू सीताराम सिंकू ने कारखाना पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कारखाना का विस्तार किया जाएगा। यहां वंदे भारत ट्रेन के कोचों की मरम्मत करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हाजीपुर के मुख्य कारखाना इंजीनियर ओंकार सिंह के नेतृत्व में आगमन की तैयारी काफी समय से चल रही थी। एएमपीयू का विशेष जोर भविष्य के कोच एलएचबी के मेंटेनेंस पर ही था। प्रमुख रूप से उन्होंने एलएचबी व्हील शॉप, एलएचबी बोगी शॉप, सीआरएस, एचआरएस तथा एअर ब्रेक शॉप का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आवश...