बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने फर्नीचर दुकान से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नालंदा फर्नीचर के संचालक संतन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दराज का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिये थे। उन्होंने बताया कि दो बार पहले भी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। एक बार दुकान के पास ही चोरी गये सामान मिल गये थे। इस वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की थी। वहीं, पिछले साल जून महीने में हुई चोरी की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...