बिहारशरीफ, नवम्बर 15 -- हरनौत में गायत्री महायज्ञ को लेकर आज होगा भूमि पूजन 10 से चार दिवसीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत में गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को सुबह आठ बजे भूमि पूजन किया जाएगा। रांची रोड फोर लेन चंडी मोड़ के पूरब इस बार 10 से 13 दिसंबर तक 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। गायत्री परिवार के सदस्य मिथिलेश कुमार विद्यार्थी ने शनिवार को बताया कि भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ को लेकर जोर शोर से तैयारी शुरू हो जाएगी। 10 दिसंबर को सुबह सात बजे भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। इसका समापन 13 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान सामूहिक जप, दीप यज्ञ, प्रज्ञा योग व्यायाम, मां गायत्री संगीत, प्रवचन व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.