बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने हरनौत थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में छापेमारी कर विदेशी शराब जब्त की है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि 35 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है। साथ ही दीपनगर निवासी झूलन यादव की पत्नी अनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज सुनील कुमार फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी में मुन्ना कुमार, श्वेता सिन्हा, अश्विनी कुमार पासवान, सुष्मिता कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.