बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- हरनौत बाजार में पुलवामा के वीरों को लोगों ने दी श्रद्धांजलि लोगों ने लगाए भारत माता की जय और अमर रहे के नारे फोटो : पुलवामा वीर : हरनौत के सबनहुआ डीह में रविवार को पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोगा। हरनौत, निज संवाददाता। बाजार के सबनहुआ डीह में रविवार को लोगों ने पुलवामा हमले की बरसी पर अमर शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया, उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और अमर रहे के नारे लगाए। लोगों के हाथों में तिरंगा था। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, प्रशांत कुमार मल्होत्रा, हीरा कुमार, दीपू कुमार, ललटूश कुमार, राहुल कुमार व अन्य ने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.