बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- हरनौत, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष, सेमेस्टर पांच की परीक्षा हरनौत के आरपीएस कॉलेज में सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। यहां एनजेएसएस कॉलेज व जीडीएम कॉलेज के छात्रों का सेंटर बनाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय की ओर से विशेष पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। पहले दिन प्रथम पाली में आर्टस के 1086 और दूसरी पाली में साइंस के 856 छात्र शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए शिक्षकों की पूरी टीम लगी है। कॉलेज प्रशासन सदाचारपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, कक्षों की निगरानी उपस्थिति सत्यापन और परीक्षा अनुशासन की निगरानी हेतु अलग-अलग दल नियुक्त किए गए हैं।

हिंद...